Labels

Showing posts with label Acne Health Tips. Show all posts
Showing posts with label Acne Health Tips. Show all posts

खील मिटाने के 21 आसान घरेलू उपाय | Pimple Hatane ke Upay

खील मिटाने के घरेलु उपचार / Pimple Hatane ke Upay


Pimple Hatane ke Upay : की इस पोस्ट में आप पढ़ेंगे खील मिटाने के घरेलु उपचार - (Pimples on face treatment at home in hindi) |  पिम्पल्स हटाने के आयुर्वेदिक उपाय - (Pimple problem solution in hindi language) |

Pimple Hatane ke Upay : Hello Friends, मैं Mr. Huzaifa और हिंदी हेल्थ बॉक्स पर आपका स्वागत है। जैसा की आप जानते है की मेरी पिछली दो पोस्ट खील की समस्या से सम्बंधित थी। पहली पोस्ट में हमने ये जाना था की खील क्यों होते है ? तथा उसकी रोकथाम कैसे हो सकती है।  (पढ़ें : आखिर क्यों होते है खील ? जानिए मुख्य कारण और रोकथाम)

पहली पोस्ट के बाद इसी विषय पर मेरी दूसरी पोस्ट थी जिसमे हमने जाना था की चेहरे पर अलग-अलग जगहों पर खील होने की वजह भी अलग-अलग होती है। (पढ़ें : चेहरे पर खील होने की 6 मुख्य जगह और उसके कारण)

आज की यह पोस्ट इस श्रृंखला का तीसरा और आखरी भाग है। इस पोस्ट में हम खील की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलु नुस्खों के बारे में चर्चा करेंगे।

खील मिटाने के घरेलु उपचार / Pimple Hatane ke Upay 

Khil mitane ke gharelu upchar | Pimples ayurvedik ilaj
Pimple Hatane ke Upay
⏩ हल्दी : हल्दी (Turmeric) का उपयोग एक antiseptic के तौर पर भी असरकारक इसलिए है क्योंकि इसमें Bacteria का नाश करने की मारक क्षमता है। एक चम्मच स्वच्छ हल्दी पावडर में थोडा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। पेस्ट को खील वाली जगह पर जितना हो सके उतने वक्त तक लगाएं रखें। फिर ठन्डे पानी से चेहरे को धो लें। यह नुस्खा लगातार एकाद हफ्ते तक करते रहने से खील में फायदा मिलता है।

⏩ पुदीना : ताजा पुदीने की कुछ पत्तियों को एक चौथाई भाग पानी में भिगोएं और पीस लें। पेस्ट बनाकर खील की जगह में हलके हाथो से लगाएं। हो सके तो रात को सोते समय इसका प्रयोग करें और सुबह उठकर मुंह धो लें। पुदीने की पेस्ट की जगह आप पुदीने की।पत्तियों का ज्यूस भी इस्तेमाल कर सकते है। सप्ताह में एक बार यह उपचार करने से खील मूलतः मिटते है।

⏩ नींबू : दो मध्यम आकार के निम्बू (Lemon) का रस निचोड़ लें और रुई से वह रस खील की जगह पर लगाएं। जब रस सुख जाएं तो पानी से चेहरा धो लें। दिन में दो बार यह उपाय आजमाने से एकाद हफ्ते में खील की समस्या में फायदा मिलने लगता है।

⏩ लहसून : लहसुन की दो कलियों और लौंग को पानी में भिगोकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को सिर्फ खील के ऊपर ही लगाएं। थोड़ी देर रहने दें फिर बाद में मुंह को धो लें। इस उपचार से भी खील की समस्या दूर होती है।

⏩ नीम : नीम के पत्तो को पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को खील वाली जगह तथा पुरे चेहरे पर भी लगा सकते है। इससे चेहरा खील उठता है और खील, दाग जैसी समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

⏩ खीरा : खीरा (Cucumber) के छिलके को मिक्सर में मिलाकर पेस्ट बनाएं। यह पेस्ट दिन में दो बार चेहरे पर लगाने से खील की समस्या कम होती है। इस पेस्ट में निम्बू का रस और शहद भी मिला दें तो इससे चेहरा दमक उठता है। (पढ़ें : जानिए क्यों हिरे से भी ज्यादा कीमती है खीरा)

⏩ पपीता : एक ताजा पपीते (Papaya) के टुकड़ो को मिक्सर में पीस कर पेस्ट अथवा ज्यूस बना लें। इसको चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगाएं रखे फिर बाद में धो लें। फायदा मिलेगा।

⏩ शहद : शहद (Honey) एक Natural Antiseptic है। रुई की पुती बनाकर उसके द्वारा शहद खील वाली जगह पर लगाने से खील में राहत मिलती है। खील की समस्या का यह एक अकसीर नुस्खा है। (पढ़ें : शर्दी-जुकाम में रामबाण इलाज है शहद) 

⏩ संतरा : संतरा (Orange) वैसे भी विटामिन C का बहोत बड़ा स्त्रोत माना जाता है। संतरे के छिलके को सुखाकर उसका पावडर बनाएं। एक-दो चम्मच पावडर पानी में डालकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरा धो लें। खील में कमी होगी।

⏩ बर्फ : शायद अजीब लगे परंतु बर्फ (Ice) भी खील की समस्या से छुटकारा पाने का एक उपाय है। बर्फ के टुकड़े को कॉटन के कपड़े में लपेटकर चेहरे पर हलके हाथो से मालिश करें। इससे खील की पीड़ा कम होती है।

⏩ जामुन : काले रसीले जामुन (BlackBerry) के बिज को पानी के साथ घिसकर भिगोएं. फिर उसकी पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से खील मिटते है.

⏩ जायफल : जायफल को दूध की मलाई के साथ घिसकर मलाई को खील वाली जगह पर लगाने से खील की समस्या दूर होती है.

⏩ छाछ : खील और चेहरे के अन्य सामान्य दाग को दूर करने का एक और इलाज छाछ है. ताज़ी छाछ से चेहरे को धोने से खील के दाग दूर होते है और चेहरे पर गोरापन दीखता है.

⏩ सुपारी : कच्ची सुपारी और जायफल को पानी के साथ घिसकर वह पानी मुंह पर लगाने से खील मिटते है.

⏩ पपीते का पेड़ : पपीता चेहरे की इस समस्या से छुटकारा पाने के एक बेहतरीन विकल्प है. कच्चे पपीते को काटने से उसमें से दूध जैसा एक प्रवाही निकलता है. हर रोज यह ताजा प्रवाही निकाल कर चेहरे पर लगाने से खील जड़ से मिटते है. (पढ़ें : जानिए पपीते के 10 से ज्यादा बेजोड़ फायदे)

⏩ टमाटर : सब्जी में एक सस्ती सब्जी है टमाटर. पक्के टमाटर (Ripe Tomato) को पतली चिरियों में काट लें. फिर इन चिरियों से खील वाली जगह पर हल्के हल्के मसाज करे फिर टमाटर के रस को सूखने दें. बाद में जब सुख जाए तो साधारण गरम पानी से मुंह को धो लें. इस प्रयोग से खील मिटते है.

⏩ हल्का गर्म पानी : स्वच्छ कपडे अथवा रुमाल को साधारण गरम पानी में भिगोकर चेहरे पर रखने से भी खील मिटते है.

⏩ लोबान : एक उपचार खुशबु के लिए धार्मिक जगहों पर उपयोग में आने वाले लोबान से भी जुड़ा हुआ है. लोबान, सुखड़ और आंवला के पावडर की पेस्ट बनाकर मुंह पर सूखने तक लगाएं रखे. बाद में एक बाल्टी भर पानी में नीम के पत्तो को डुबोए रखकर उसी पानी से मुंह धो लीजिए. इससे खील मिटते है.

⏩ नारंगी : नारंगी के छिलके को खील वाली जगह पर हलके हलके मसल कर लगाने से खील मिटते है.

⏩ नारियल का दूध : नारियल के दूध में काली जिरी मिलाकर वह पेस्ट चेहरे पर लगाने से खील की समस्या दूर होती है.

⏩ मूली के पत्ते : मूली के पत्तो का रस चेहरे पर लगाने से खील मिटते है.


* Friends, अगर आपको यह Pimple Hatane ke Upay लेख उपयोगी लगा हो तो अन्य जरुरतमंद तक भी Facebook | WhatsApp | Twitter से शेयर करें. 

जानिए चेहरे पर खिल होने की 6 मुख्य जगह और उसके कारण | Muhase Hone ke Karan

Muhase Hone ke Karan | जानिए चेहरे पर खिल होने की 6 मुख्य जगह और उसके कारण

Muhase Hone ke Karan की इस पोस्ट में पढ़ें : चेहरे पर अलग-अलग जगह पर मुंहासे (खिल) क्यों होते है ? | चेहरे की प्रमुख 6 जगह जहाँ सबसे ज्यादा होते है खिल | अलग-अलग जगहों पर खिल होने की अलग-अलग वजह |

Muhase Hone ke Karan : Hi Friends, हिंदी हेल्थ बॉक्स पर आपका स्वागत है. मैं हूँ Mr. Huzaifa और आपके लिए प्रस्तुत है एक उपयोगी पोस्ट. दोस्तों आज की यह पोस्ट असल में मेरी पिछली पोस्ट का दूसरा भाग है. पिछली पोस्ट में हमने खील होने के प्रमुख कारणों के बारे में जाना था (पढ़ें : जानिए खील होने के 6 मुख्य कारण और गलत मान्यताएं)

खील चेहरे के अलग-अलग कई भागो में होते है. हम पक्के तौर पर तो नही कह सकते लेकिन अलग-अलग जगहों पर खील होने के कारण भी अलग-अलग हो सकते है. आइए आज की इस पोस्ट में हम इसी विषय पर विस्तृत जानकारी जानते है.

इन जगहों पर है खील तो हो सकती है ये वजह ? / Acne Face Map

Chehre par Pimples hone ke karan | Muhase hone ki wajah
Muhase Hone ke Karan
⏩ मुंह के आसपास या होठ के किनार पर होने वाले खील : मुंह के आसपास या होठ के किनार पर खील होने का मुख्य कारण चर्बीयुक्त भोजन, बड़ी शक्कर और मीठे स्वाद वाले खाने का अधिक सेवन करना हो सकता है. इस प्रकार के भोजन से सूजन होने की शक्यता बनी रहती है.मुमकिन हो तो मीठे खाने से परहेज करें और जरुरी हो तो स्वाद में कम मीठे हो ऐसे खाने खाएं.

⏩ छाती, पीठ और गले के निचे होने वाले खील : कभी-कभी अधिक परिश्रम की वजह से शरीर का पानी पसीने के रूप में बहार आ जाता है. चेहरे पर हुआ पसीना तो हम आम तौर पोंछ लेते है लेकिन छाती, पीठ और गले जैसी जगहों पर अक्सर पसीना जमा होकर सुख जाता है और बाद मे खील अथवा त्वचा सम्बंधित समस्या का कारण बनता है. अगर लगातार धुप में खड़ा रहना पड़े अथवा परिश्रम का काम हो तो शरीर से चिपकू कपड़ो की जगह खुले और पतले कपडे पहनने चाहिए.

⏩ नाक के आसपास होने वाले खील : नाक शरीर का एक अंग होने के साथ साथ हमारी आबरू और इज्जत का भी प्रतीक बना हुआ है. ऐसे में नाक पर खील होना स्वाभाविक ही सभी को नापसंद होगा. इस जगह पर खील होने का कारण Stress और Ecstasy है. आपकी जीवनशैली में बदलाव अथवा आप कोई समस्या से झुज रहे है तो नाक पर खील होना उसकी पहेली निशानी है. इससे बचने के लिए Stress से छोड़े और शांत चित्त रखे और एकाग्र बने. आप चाहे तो एक और प्रयोग कर सकते है, चाय पीना. चाय में Anti Occident होता है जो ऐसी परिस्तिथि में तनाव को दूर रखने में सहायक है.

⏩ गाल और कान के आसपास होने वाले खील : आजकल गाल और कान के आसपास की जगहों पर सबसे ज्यादा खील होने की शिकायत होती है. और इसका कारण आपके गंदे हाथ और आपका स्मार्टफोन है. काम के वक्त गंदे और बेक्टेरिया (Bacteria) युक्त हाथ से गाल को छूने से वह बैक्टीरिया पसीने की वजह से गाल पर चिपक जाते है. ठीक ऐसी ही परिस्तिथि स्मार्टफोन को गाल के साथ चिपकाकर बात करने के समय बनती है. इससे बचने के लिए हाथ को बार-बार धोने की आदत बनाएं तथा स्मार्टफोन की स्क्रीन को बेक्टेरिया नाशक सॉल्यूशन से साफ़ करते रहे.

⏩ ठोड़ी और जड़बे पर होने वाले खील : इन जगहों पर होने वाले खील की वजह हार्मोन में बदलाव बताई जा रही है. सामान्य रूप से लड़कपन से टीनेजर होने के कुदरती समयचक्र के दौरान ऐसी परिस्तिथि का सामना रहता है. वैसे तो इस समस्या का समाधान बहोत कठिन है. परन्तु इस समय में हमारे खाने-पीने की आदतें निर्धारित रखने से कुछ फायदा मिल सकता है.

⏩ बालों के बिच या कपाल पर होने वाले खील : इस जगह पर होने वाले खील का सबसे सामान्य कारण वह प्रोडक्ट है जिसे हम बालों की सुंदरता के लिए इस्तेमाल करते है. आजकल नए-नए पदार्थ मिश्रित शैम्पू बाजार में मिल रहे है. इन शैम्पू को अगर आप हाथ पर लगा कर देखें तो इसकी चिकनाई हटाने के लिए आपको कम से कम दो बार अपने हाथ साबुन से धोने पड़ेंगे. वो भी रगड़ रगड़ कर. जब इसका इस्तेमाल हम सर के बालो पर करते है तो सोचिए वहां कितनी चिकनाई जमा हो जाती होगी ? इस समस्या का बेहद सरल समाधान ये है की हो सके तो ऐसे पदार्थो का इस्तेमाल न करें बल्कि बालो के लिए कुदरती आँवला, नारियल और लौकी के तेल का उपयोग करें.

* Friends, अगर आपको यह Muhase Hone ke Karan लेख उपयोगी लगा हो तो अन्य जरुरतमंद तक भी Facebook | WhatsApp | Twitter से शेयर करें. 

खिल होने के लिए जिम्मेदार कारण | Pimples Hone Ke Karan

Pimples Hone Ke Karan | खिल होने के लिए जिम्मेदार कारण 


Pimples Hone Ke Karan : के इस लेख में आप पढ़ सकेंगे. | खिल होने के मूल कारन और भ्रमणा | कैसे चहेरे पर खिल होने से रोका जा सकता है | खिल होने कारण और आदतें |

Pimples Hone Ke Karan : Hi Friends, हिंदी हेल्थ बॉक्स पर आपका स्वागत है. दोस्तों मुझे लगता है की आज का यह लेख बहोत से लोगो के लिए जानकारीपूर्ण रहेगा. खासकर नौजवान पीढ़ी के उन टीनेजर्स के लिए जो इस समस्या से सबसे प्रभावित होते है. " खिल अथवा पिम्पल्स " जी हाँ, आज इस पोस्ट में हम इसी विषय संबंधित चर्चा करेंगे.

Khil ke 6 mukhya karna | Pimples hone ki wajah | Pimples rokne ki tips
Pimples hone ke karan
आप में से कई टीनेजर्स इस समस्या से जूझ रहे होंगे. खिल या पिम्पल्स यूँ तो एक सामान्य प्रॉब्लम है लेकिन जिन्हें खिल होते है उनके लिए तो मानो पहाड़ टूट पड़ा उन्हें ये सामान्य समस्या नहीं लगती.

आमतौर पर खिल होने की वजह त्वचा और खाने पिने की ख़राब आदत को माना जाता है. हांलाकि सिर्फ इन दोनों वजहों को जिम्मेदार ठहराना ठीक नही. खिल होने के कई अन्य कारण भी हो सकते है. वो क्या है ? आइए जानते है.

खिल होने की मुख्य वजह / Pimples Hone Ke Karan


हमारी त्वचा के छिद्रों में से एक बारीक़ चिकना पदार्थ जिसे "सीबम" कहा जाता है छिद्र में से बहार निकलता रहता है. कभी-कभी वह छिद्र जिससे यह पदार्थ बहार आता है वो बंद हो जाने की वजह से पदार्थ त्वचा के अंदर ही अंदर जमा होने लगता है. अब इनकी मात्रा बढ़ने पर त्वचा की बहरी सतह पर एक हलकी सख्त बून्द जैसा आकार बन जाता है जिसे हम खिल कहते है. यह भी सच है की यह पदार्थ का स्त्राव युवावस्था में ज्यादा होता है और इसी कारण इस समस्या से पीड़ित में 60% टीनेजर्स है. खैर, ये तो जान लिया की खिल होने की वजह त्वचा के बारीक़ छिद्र बंद होना है. अब हम इन छिद्रों का बंद होना कैसे रोक सकते है ? आइए अब वो जानते है.

5 टिप्स जिससे खिल होना रोका जा सकता है / Pimples ke liye tips in hindi


1]. कहा जाता है की जिस छिद्रों से सीबम पदार्थ बहार निकलता है उसके बंद होने का कारण पसीना, मृत कोषों के अवशेष, धूल, मिटटी और प्रदूषित हवा है. इस समस्या का एक सबसे आसान उपाय ये है की दिन में जितनी बार हो सके चहेरे और संक्रमित त्वचा को साफ़ पानी से धो लिया करें.

2]. अगर आपको खिल हुए है और उसका कोई ठोस उपचार भी नही कर रहे तब भी आपको घबराने की कोई जरुरत नही है. खिल से अगर कोई छेड़छाड़ न की जाए तो वह अपने-आप भी मिट जाते है.

3]. चेहरे पर बिनजरूरी मेकअप और हलकी गुणवत्ता के तरह-तरह कॉस्मेटिक्स लगाने की आदत छोड़ देने से भी खिल होने से रोका जा सकता है.

4]. अगर आप लंबे समय तक मोबाईल पर बात करने के आदि है तो आपको ये आदत छोड़नी चाहिए. क्योंकि चहेरे पर लंबे समय तक चेहरे के छिद्रों में से पसीना बहार नही निकल सकता. ये भी हो सकता है की छिद्रों के मुंह पर जमा हुआ पसीना "सीबम' पदार्थ को बहार निकलने में रूकावट बने.

5]. नहाते समय सर के बाल धोने के लिए लिए शैम्पू का इस्तेमाल भी खिल होने के लिए एक बारीक वजह माना जा सकता है. शैम्पू जैसे प्रोडक्ट में कई ऐसे प्रवाही होते है जिसकी चिकनाई बहोत ज्यादा होती है. यह चिकनाई जब सर के बालो से उतरकर चेहरे पर आती है तो छिद्रों पर जम जाती है. हो सके तो जब भी शैम्पू का इस्तेमाल करें तो उसके बाद चेहरे को दो-तीन बार साबुन से धोएं.

खिल के बारे में प्रचलित भ्रमणा और वहम


आप में से बहोत से लोग ऐसे होंगे जिनके मन में ये भ्रमणा होती है की खिल चॉकलेट खाने और कब्ज की समस्या से होते है. हांलाकि काफी हद तक यह सिर्फ एक वहेम ही है मूल कारण नही. 


* Friends, अगर आपको यह Pimples Hone Ke Karan लेख उपयोगी लगा हो तो अन्य जरुरतमंद तक भी Facebook | WhatsApp | Twitter से शेयर करें. 


Featured Post