Labels

Showing posts with label Pomegranate Health Tips. Show all posts
Showing posts with label Pomegranate Health Tips. Show all posts

अनार का ज्यूस : मिलते है ये 3 बेजोड़ फायदे | Benefits of Pomegranate Juice

Benefits of Pomegranate Juice



Benefits of Pomegranate Juice : के इस लेख में आप पढ़ेंगे की अनार का ज्यूस कैसे बनाया जाता है (How to make pomegranate juice) | अनार के ज्यूस का सेवन करने से क्या फायदे मिलते है. (Health Benefits of Pomegranate juice in hindi) 

Benefits of Pomegranate Juice : अनार का फल (Anar / Pomegranate) अपने आप में एक अजूबा है। देखने भर से मुँह में पानी आ जाए ऐसे रंगो से भरपूर अनार की कई खासियतें है। सबसे पहले तो उसका आकार और पेकिंग ही हमारी कल्पनाओं से परे है। छिलका छिलके के अंदर परतें, परतों के अंदर दानें, दानो की पैकिंग, पैकिंग भी इतनी खूबसूरत की एक-एक दाना पूर्ण रूप से विकसित रंग और मिठास से भरा।

ये तो हुई अनार (Anar / Pomegranate) के बाहरी दिखावे की बात। सोचिए जो चीज बाहर से इतनी मनमोहक हो वो अंदर से कितनी सुंदर होगी।

Pomegranate Nutrition and Benefits
वैसे तो अनार (Anar / Pomegranate) से मिलनेवाले फायदों के बारे में लिखने बैठे तो यह एक लेख बिलकुल ना-काफी होगा। हाँ, ये हो सकता है कि इस विषय में क्रमानुसार स्टेप बाय स्टेप लेख लिखे जाएं। वैसे इस ब्लॉग पर " अनार के 4 लाजवाब फायदे (Benefits of Pomegranate in Hindi) " शीर्षक से एक पोस्ट मैंने पहले प्रकाशित की थी। जिसमे एक अख़बार की सम्बंधित कतरन की तस्वीर थी।

हांलाकि मेरा प्रयास और इच्छा भी है कि अनार (Anar / Pomegranate) के बारे में और अधिक जानकारी से भरपूर लेख आपको प्रस्तुत करूँ।

खैर, आज उपर्युक्त इच्छा की शुरुआत स्वरूप एक पोस्ट लिख रहा हूँ। आज की इस पोस्ट में हम अनार के ज्यूस और उसके फायदों (Benefits of Pomegranate Juice) के बारे में जानते है।

आइए सबसे पहले Pomegranate Juice यानी अनार का ज्यूस बनाने की विधि सीख लेते है।


अनार का ज्यूस बनाने का तरीका / Recipe of Pomegranate Juice

सामग्री : 
एक या दो मध्यम अथवा बड़े आकार के अनार (1-2 big sized Pomegranate)

विधि :
Benefits of Pomegranate and Juice recipe
1). सबसे पहले दोनों अनार के छिलके पर हल्की सी छुरी की धार पेलकर छिलके उतार लें और ऊपर से + की तरह चार टुकड़ो में काटें। उसके बाद सभी टुकड़ो से दानें निकाल पानी से धोएं।

2). धोए हुए अनार दानों को मिक्सर में मिक्स करने के लिए डाल दें। याद रहे की दानों में छिलके की पीली परत रहने न पाए।

3). मिक्सर में भी उसे सिर्फ हल्का सा ही घुमाएं यानी मिक्सर का वोल्युम बटन सिर्फ चार -पांच सेकण्ड तक ही दबाएं। ऐसा दो-चार बार ही करें क्योंकि अगर अनार दानों के अंदर के सफ़ेद बिज भी पीस जाएंगे तो ज्यूस का स्वाद कड़वा हो जाएगा।

4). मिक्सर से निकालकर छलनी अथवा बारीक कपडे से अनार रस को छान लें। इससे दानों के बीज अलग हो जाएंगे। (बिज को सुखा कर उसमे जलजीरा और नमक छिड़ककर मुखवास के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है)

5). अनार के ताजे रस को बर्फ डाल कर सर्व करें। रस ताजा ही पिएँ।

अनार के ज्यूस से मिलते है ये 3 बेजोड़ फायदे / 3 Benefits of Pomegranate Juice / Pomegranate Nutrition

⏩ अनार यानी Pomegranate दिखने में जितना खूबसूरत है उससे होने वाले फायदे भी उतने ही खूबसूरत है। अनार के बीज खाएं या उसका रस (Pomegranate Juice) पिएँ दोनों के गुण एक ही है। अनार का सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये फल शरीर में खून बढ़ाता है।

⏩ अनार में Antioxidants भरपूर मात्रा में उपलब्ध होता है इसलिए ये शरीर में ऊर्जा (Instant Energy) पाने का बड़ा स्रोत है। हर रोज अनार के ज्यूस का एक कप तंदुरुस्त सेहत का कारण बन सकता है।

⏩ अनार शरीर को नौजवान रखने में।भी सहायक है। जी हां, अनार का नियमित सेवन करने से चेहरे और त्वचा पर जुर्रियां पड़ने की प्रक्रिया काफी धीमी पड़ जाती है।    


आपको यह पोस्ट्स भी पसंद आएगी : 

* Friends, अगर आपको यह Benefits of Pomegranate juice लेख उपयोगी लगा हो तो अन्य जरुरतमंद तक भी Facebook | WhatsApp | Twitter से शेयर करें. तथा Benefits of Pomegranate juice के बारे में अपने सुझाव, विचार कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं. 

बरसात में जरूर खाएं ये 6 फल | Must Eaten Fruits During Monsoon Season


*Must Eaten Fruits During Monsoon Season : ये एक गेस्ट पोस्ट है जिसे इस ब्लॉग के एक नियमित रीडर्स Abdullah Pathan ने हमारे साथ शेयर किया है. उनका शॉर्ट बायोडेटा पोस्ट के अंत में दिया गया है. 


Must Eaten Fruits During Monsoon Season : जैसा की हम सब जानते है बरसात की मौसम अपने साथ कई बीमारियां भी लाती है. इस मौसम में अगर आप अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीर नहीं है तो यकीनन बीमारी को खुल न्योता दे रहे है. खास कर बच्चों और बुजुर्गो को इस मौसम में सबसे ज्यादा सचेत रहने की जरुरत होती है.

इन बरसाती छोटी-मोटी बिमारियों से बचने के कई विभिन्न रस्ते है. उनमे से एक के बारे में आज हम चर्चा कर रहे है. ये बात सामान्य है की सब्जियों के अलावा फलों में भी इतनी कैलरीज, विटामिन्स, प्रोटीन्स और ऊर्जा भरी पड़ी है की हम इन फलों के सेवन से सामान्य बीमारीयों को शरीर से दूर रख सकते है. वो कौन से फल है आइए जानते है.


Must Eaten Fruits During Monsoon Season


चैरी (Cherries) : चैरी मेलाटोनिन (Melatonin) नामक तत्व की विपुल मात्रा से भरा एक लाजवाब फल है. बरसात के मौसम में चैरी के नियमित सेवन से कई सामान्य बीमारीयों से बचा जा सकता है. साथ ही चैरी अनिद्रा और सिरदर्द की समस्याओं में भी कारगर है.

Must Eaten Fruits During Monsoon Season | Fruits of rainy season | Monsoon season me khaen ye fal
Must Eaten Fruits During Monsoon Season


लीची (Litchi) : लीची इस मौसम का एक स्वादिष्ट फल है. यह फल शरीर में रोग-प्रतिकारक शक्ति को बढ़ाने में सहायक है जिससे इस फल का उपयोग हमे शरीर की ढाल के रूप में करना चाहिए यानी लीची का सेवन ज्यादा करना चाहिए. लीची वजन घटाने के लिए भी उपयोगी और फायदेमंद फल माना जाता है.

बेर (Plum) : जी हाँ, यह फल तो लगभग हर भारतीय में आम है, बेर. फाइबर तत्व से भरपूर बेर यूँ तो अन्य मौसम में भी उपलब्ध फल है परन्तु बारिश के मौसम में इसका उत्पादन और मांग दोनों ही ज्यादा रहती है. बेर जहाँ पाचन शक्ति को सुधारने में उपयोगी है वहीँ इस मौसम में बेर के नियमित सेवन से इंफेक्शन और फ्लू के संक्रमण से होने वाली कई बीमारियों से बचाव भी बना रहता है.  

पिच (Peach) : पता तो नहीं इस फल को स्थानीय भाषा में क्या कहा जाता है पर हल्के सेब जैसे रंग का यह फल बरसात के मौसम का सीजनल फल कहा जाता है. पिच फल के सेवन से इस नमि-युक्त वातावरण में त्वचा को होने वाले कई रोग से छुटकारा मिलता है. वहीँ शरीर को इंफेक्शन द्वारा होने वाली बीमारीयों से लड़ने में भी मदद मिलती है.

जामुन (Jamun - Blackberry) : यह एक और मॉनसून सीजन का फल है जो भारतीय के लिए बहोत पुराना और आजमाया हुआ है. गहरे काले रंग के जामुन में यूँ तो कैलरी की मात्रा कम होती है फिर भी डायरिया यानी दस्त, आमवात या गठिया जैसे रोगों की अक्सीर आयुर्वेदिक दवा के रूप में मशहूर है. साथ ही जामुन मधुमेह (Diabetics) के रोगियों के लिए भी लाभदायी है. (जामुन के फायदे के बारे में पढ़ें यह पोस्ट : काले जामुन से मिलते है यह आश्चर्यजनक फायदे)

अनार (Pomegranate) : अनार एक ऐसा फल है जो लगभग हर मौसम बाजार में उपलब्ध रहता है. लेकिन खास कर मॉनसून सीजन में अनार के फायदे जरूर उठाने चाहिए. डायरिया यानि दस्त जो इस मौसम की सबसे आम समस्या है उसमे अनार घरेलु उपचार के रूप में अवश्य आजमाना चाहिए. (अनार के फायदे के बारे में पढ़ें यह पोस्ट : सौ बीमार एक अनार)

About Post Writer

Abdullah wankaner | Abdullah Pathan wkr
Abdullah Pathan

Name : Abdullah Pathan 
Occupation : Blogger and Freelance Writer
City : Wankaner (GUJARAT)
Contact : Comment Below


*अगर आपको यह Must Eaten Fruits During Monsoon Season लेख पसंद आया हो तो इसे अपने मित्रो से भी शेयर करें. 

अनार के फायदे | 4 Top Most Benefits of Anar (Pomegranate) in Hindi

Pomegranate Benefits in Hindi : अनार के लाभ हिंदी में - (anar benifit in hindi). अनार के स्वास्थ्यप्रद फायदे - (anar ke fayade). (anar ke fayde hindi me). अनार खाने के लाभ और फायदे - (anar khane ke fayde in hindi). अनार के गुण - (anar ke gun. anar khane ke fayde). 

Pomegranate Benefits in Hindi : अनार के लाभ हिंदी में - (anar benifit in hindi). अनार के स्वास्थ्यप्रद फायदे - (anar ke fayade). (anar ke fayde hindi me). अनार खाने के लाभ और फायदे - (anar khane ke fayde in hindi). अनार के गुण - (anar ke gun. anar khane ke fayde).
Credit : Punjab Kesari Epaper

वो एक कहावत नुमा जुमला तो आपने सुना ही होगा की सो बीमार एक अनार. मतलब सौ बिमारिओं में राहत देने के लिए अकेला अनार ही काफी है. इस लेख में फिलहाल इसके 4 खास गुण उपलब्ध करवाए गए है. अधिक फिर अगली किसी पोस्ट में.. 


Featured Post